31 March 2015
अलवर। जिले के टपूकड़ा थाना इलाके में हरियाणा के गांवों से भैंस चुरा कर भाग रहे चोरों का पीछा कर रही हरियाणा पुलिस की गाड़ी को टपूकड़ा क्षेत्र के गांव निभाड़ी के पास एक डंपर चालक ने ट क्कर मार दी। हादसे में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटन के बाद चोर मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची टपूकड़ा थाना पुलिस ने घायलों को मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया। हरियाणा पुलिस एएसआई प्रदीप कुमार ने टपूकड़ा थाने में मामला दर्ज कराया कि वह एएसआई शकुन्तराज, अतुल कुमार, गाड़ी चालक रमेश के साथ शनिवार देर रात थाना कसोला गढ़ी बोलनी नाका पर व एसएचओ कसोला भरत सिंह, एएसआई जयसिंह, एएसअसई दलसेर सिंह नाका गढ़ी बोलनी पर गश्त पर थे। गश्त के दौरान रेवाड़ी कंट्रोल रूम से एक सफेद रंग की पिकअप में भैंस भरकर हाईवे नबर 8 पर आने की सूचना मिली।
सूचना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर दी। पुलिस की दोनों गाडिय़ों ने पिकअप को रूकने का इशारा किया तो उसने रफ्तार बढ़ा दी। इस पर दोनों पुलिस की गाडिय़ों ने बदमाशों का पीछा किया तो पिकअप सवार बदमाशों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस बीच सामने से आ रहे डंपर ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी जिससे दो पुलिसकर्मी प्रदीप कुमार और शकुन्तराज को चोंटे आई।
0 comments:
Post a Comment