Monday, 30 March 2015

गोशाला से फरार ढोंगी बाबा


स्थानीय लोगों ने किया बाबा की अनैतिक गतिविधियों का खुलासा
31 March 2015
जयपुर। ट्रैक्टर से कुचलने से हुई 9 वर्षीय बालक की मौत के बाद पिंजरपोल गोशाला में करीब एक साल से बाबा बनकर रह रहा एक शैतान फरार हो गया।  गोशाला में काम करने वाली महिलाओं का आरोप है कि यहां मौजूद एक बाबा जुगल किशोर गोशाला में
अनैतिक गतिविधियों का नुमांइदगी करता था। बालक की मौत के बाद भंड़ाफोड़ के डर से यह बाबा रातोंरात रहस्यमय ढंग़ से अपने शिष्यों के साथ अपने तथाकथित आश्रम से फरार हो गया।
गोशाला में ही काम करने वाली महिलाओं ने खुलासा किया है कि गोशाला की देखरेख के लिए उत्तर प्रदेश से आया यह बाबा जुगलकिशोर अपने कमरे के आसपास किसी को फ टकने नहीं देता था। साथ ही अगर कोई व्यक्ति आश्रम के आसपास भी दिखाई पड़ता तो उस पर 500 रुपए जुर्माना लगाया जाता। साथ ही बाबा पर आरोप है कि वह अपने पास कुछ युवतियों को रखता था और उनसे वह अनैतिक काम भी करवाता था। बाबा ने अपना दिल बहलाने के लिए कुछ शिष्याएं भी रख रखी थी। गौ शाला में काम करने वाली महिलाऔ ने ऐसी शिष्याओं को रात में कार से आते जाते हुए भी देखा था। दूर जंगल में जाकर कही बाबा ने अपना आवास रहने के लिए कंटेनर में बना रखा था। हालांकि गोशाला प्रशासन इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहा है।

बाबा के आश्रम में शराब की बोतलें
कथित बाबा जुगलकिशोर के आश्रम के नजदीक ही भारी संख्या में बीयर और शराब की बोतलों का ढ़ेर पड़ा हुआ मिला। शराब की इन बोतलों का मिलना बाबा की अययाशियों को बयान कर रहा है। अनैतिक गतिविधियों के भंड़ाफोड़ के बाद गोशाला प्रबंधन इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहा है।

50 शिष्यों के साथ शराब पार्टी
गोशाला में शनिवार को ट्रैक्टर से नौ वर्षीय बालक के कुचलने की घटना के बाद गोशाला में सेवा कर रहे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गौ शाला में काम करने वाली महिलाओं ने आरोप लगाया कि गोशाला में उत्तरप्रदेश से आए कथित संत जुगल किशोर बाबा करीब साल भर पहले यहां आया था। बाबा ने गोशाला में भागवत का पाठ करने के नाम पर यहीं डेरा डाललिया और उत्तरप्रदेश से अपने लगभग 50 शिष्य बुला लिए। बाबा अनपे शिष्यों के आयुर्वेदिक दवा बनाने लगा। बाबा पर आरोप है कि वह अपने शिष्यों के साथ आए दिन वहां पर शराब और डांस पार्टी आयोजित करता था।  

कुटिया को कर गया राख
ढोंगी बाबा अपनी करतूतों का भांडा फूटने के डर से हादसे की घटना के बाद हुआ। बाबा का ही एक शिष्य ट्रैक्टर चला रहा था जिसकी उम्र महज 17 साल थी लापरवाही से ट्रैक्टर चला गोशाला के परिसर में ही एक बच्चे को कुचल दिया। घटना के बाद परिजनों रोष था और गोशाला प्रशासन और जुगल किशोर बाबा खिलाफ नारेबाजी की थी। घटना के बाद बाबा रातों रात अपना डेरा समेट कर अपने सारे शिष्यों के साथ भाग गया। जाते समय बाबा ने सबूत नष्ट करने के लिए अपनी कुटिया में आग भी लगा दी।

गांजे की खेती का खुलासा
बाबा के इस आश्रम के आसपास जगह-जगह गांजे के भारी संख्या में पौधे लगे हुए मिले। गोशाला के थोड़ा अंदर जाते ही पेड़ो पर लिखा हुआ है कि यह आम रास्ता नहीं है बिना आज्ञा आना दंडनीय अपराध है। इस कथित बाबा के आश्रम में किसी व्यक्ति को अंदर जाने नहीं दिया जाता था।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates