Monday, 30 March 2015

फै क्ट्री में आग से लाखों का माल हुआ राख


31 March 2015
अलवर। शहर के चौपानकी औद्योगिक क्षेत्र में पुराने टायर को जलाकर फ र्निश ऑयल निकालने वाली एक फैक्ट्री में अचानक आग भड़कने से लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया।

फैक्ट्री से धुआं उठता देख स्थानीय निवासी सकते में आ गए और तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची चार दमकलों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब ढाई घंटे में आग पर काबू पाया। प्रथमदृष्ट्या पुलिस ने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है। पुलि के अनुसार पुराने टायर जलाने वाले मुख्य टैंक के फ टने की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता था। फैक्ट्री में अग्निशमन यंत्र नहीं होने से फ ायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates