Monday, 30 March 2015

पुलिस थाने के सामने से पकड़ी एक करोड़ रुपए की अवैध शराब


31 March 2015
Image result for avaidh sharabजोधपुर। राज्य में शराब माफियाओं के हौंसले इतने बुलंद है कि अब वे अवैध शराब को थाने के सामने से ले जाने से भी बेखौफ हैं। जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने सोमवार को पीपाड़ थाने के सामने से गुजर रहे अवैध शराब से भरे एक कंटेनर को पकड़ लिया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जब्त की गई शराब की कीमत करीब एक करोड़ रुपए की आंकी गई है। जोधपुर में कंटेनर में शराब ले जाने का यह पहला मामला है।
 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हरेन्द्र कुमार महावर ने बताया कि एक कंटेनर में अवैध रूप से शराब ले जाने की सूचना मुखबिर के जरिए मिली थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पीपाड थाना पुलिस पुलिस थाने के सामने से एक कंटेनर जाता दिखाई दियाए जिसे रोककर चालक से पूछताछ की तो वह संतोषजप्रद जवाब नहीं दे सका। इस पर पुलिस ने तलाशी ली तो कंटेनर में शराब भरी हुई थी। पुलिस ने कंटेनर बरामद कर चालक चेतनराम को गिरफ्तार कर लिया।
एक तो इतने बड़े कंटेनर में करीब एक करोड़ रूपए की शराब लेकर आना और उसके बाद पुलिस थाने के सामने से वाहन ले जाना अपराधियों के दुस्साहस को बयान करता है। यह शराब हाई क्वालिटी की है और हरियाणा से लाई गई थी। शराब की यह खेप बाड़मेर ले जाई जा रही थी।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates