Monday, 30 March 2015

एक और महिला को बदमाश कर गए बे-चैन

31 March 2015
Image result for chain snatching जयपुर। ट्रांसपोर्टनगर थाना इलाके में बाइक सवार दो बदमाश एक महिला के गले पर झपट्टा मार सोने की चेन तोड़ रफूचक्कर हो गए। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस ने नाकाबंदी भी करवाई लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस  में दर्ज रिपोर्ट में
कमला पत्नि ओमप्रकाश निवासी वैभव अपार्टमेंट सेठी कॉलोनी ने बताया कि वह शनिवार सुबह आठ बजे शिवालय मार्ग के मन्दिर से घर की लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में हैलमेट पहनकर अज्ञात बाइक सवार दो बदमाश उसके पास आए और गले पर झपट्टा मार सोने की चेन लूट ले गए। महिला कुछ समझती बदमाश मौके से निकल गए। सूचना मिलने पर बताए गए हुलिए के आधार पर पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी करवाई लेकिन बाइक सवार बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates