Monday, 30 March 2015

पुलिस लाईन गेट के पास नवजात बच्ची को कुत्तों ने नोंच डाला


Image result for kutteकचरे में ढेर में था नवजात का शव 
31 March 2015
जयपुर । संजय सर्किल थाना इलाके में रविवार को  पुलिस लाईन गेट के सामने एक कचरे के ढेर में जंगली कुत्तों ने एक मृत नवजात बच्ची को नोंच.नोंच कर उसके एक पैर का पंजा और बांया हाथ अलग कर दिया।  सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुत्तों के मुंह से  नवजात के शव को छुडवाया और शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ  मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


 पुलिस  के अनुसार बीती रात संजय सर्किल इलाके में स्थित पुलिस लाईन गेट के सामने एक कचरे में ढेर में एक मृत नवजात बच्ची पड़ी होने की सूचना मिली थी। नवजात बालिका को कुत्ते नोंचने का वीभत्स दृश्य देख पुलिस भी सकते में आ गई। नवजात को कुत्तों ने नोंच-नोंच एक पैर का पंजा ओर बांया हाथ काटकर अलग कर दिया। इसके बाद कुत्तों बच्ची के शव के एक-दूसरे झगडऩे लगे और झगड़ते-झगड़ते नवजात बच्ची के शव को लेकर पुलिस लाईन गेट के सामने आ गए। इस दौरान वहां खड़े पुलिसकर्मियों ने यह घटनाक्रम देख लिया और कुत्तों को वहां से भगाकर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृत नवजात बच्ची के शव को  पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में सुरक्षित रखवा दिया। जांच अधिकारी मुश्ताक अहमद ने बताया कि अज्ञात महिला ने अपनी नाजाइश पैदाइश छुपाने व बच्ची पैदा होने पर यह  घिनौने कृत्य को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात महिला की तलाश शुरू कर दी है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates