Monday, 30 March 2015

चोर कर गए लाखों का माल साफ


Image result for loot clipart31 March 2015
जयपुर। मुहाना थाना इलाके में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान पर धावा बोलकर वहां से लाखों रुपए की नकदी-जेवरात चुरा ले गए। वारदात की सूचना अगले दिन पड़ौसी ने दी। सूचना मिलने पर पीडि़त घर लौटा और थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस के अनुसार सुरेश चन्द निवासी  जीवन विहार रामपुरा रोड ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया कि वह 28 मार्च की सुबह किसी काम से परिवार सहित गांव गया था। अगले दिन पड़ौसी ने सूचना दी कि उसके घर के ताले
टूटे हुए है। इस सूचना पर घर पहुंचा तो देखा कि उसके मकान का ताला टूटा हुआ है और कमरे का सारा  सामान बिखरा पड़ा है। सामानों को चेक करने पर पता चला कि चोर उसकी आलमारी से करीब  पौने पांच रुपए की नकदी सहित जेवरात चुरा कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटनास्थल पर पहुंच कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates