Saturday, 7 March 2015

बाइक ने स्कूटी को मारी टक्कर, मासूम की मौत


शास्त्रीनगर इलाके की घटनादंपति के हाथ से नीचे गिरने से मासूम की मौत
8 March 2015
accident के लिए चित्र परिणामशास्त्रीनगर थाना इलाके में होली ोलकर घर लौट रहे दंपति की स्कूटी को सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में मां के हाथ से सड़क पर गिरने पर एक मासूम बच्चे की मौत हो गई और दो लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलो को अस्पताल में भर्ती करवाया। बाद में पुलिस ने मासूम का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।


दुर्घटना थाना पुलिस उत्तर ने बताया कि विश्वकर्मा कॉलोनी शास्त्रीनगर निवासी विनोद कुमार अपने परिवार के साथ स्कूटी से परिचित के साथ होली खेलने गए थे। वहां से वापस लौटते समय विक्रम सर्किंल पानी की टंकी के पास सामने से आ रहे एक बाइक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में भव्य पुत्र विनोद स्कूटी से सड़क पर गिर गया, जिससे उसके सिर में चोट आने पर उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल विनोद ओर उसकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती करवाया। सामने से टक्कर मारने वाले बाइक सवार वहां से फरार हो गए।
राहगीर को अज्ञात वाहन ने कुचला
सोड़ाला थाना इलाके में न्यू सांगानेर रोड पर पेट्रोल लेने जाते एक युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस ने बताया कि मृतक गुरूदेव कॉलोनी दादी का फाटक निवासी सन्नी राठौर (22) पुत्र अशोक था। न्यू सांगानेर रोड पर दोपहर करीब 4.30 बजे सड़क पार कर पेट्रोल लेने जा रहा था। इसी दौरान तेज र तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई। गंभीर अवस्था में सन्नी को एसएमएस अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates