लालकोठी थाना इलाके में मंगलवार को बाइक सवार दो बदमाश एक महिला के गले से सोने की चैन तोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी करवाई, पर बदमाशों का कही पता नहीं चला। इस संबंध में पीडि़ता ने थाने आकर चोरी का मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस ने बताया कि घी वालों का रास्ता माणक चौक निवासी सुधा संघी सुबह करीब दस बजे होली की खरीददारी करने के लिए बाजार गई थी। इस दौरान सांगानेरी गेट स्थित एसबीआई बैंक के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले पर झपटा मारकर चेन तोड़कर मौके से फरार हो गए। दोनों बदमाशों ने हेलमेट लगा रखा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कराई, पर तब तक बदमाशों का कहीं पता नहीं चला।
0 comments:
Post a Comment