Saturday, 7 March 2015

एटीएम मशीन खराब होने का दिया झांसा, डॉक्टर के खाते से निकाले 20 हजार

hacker के लिए चित्र परिणामसांगानेर इलाके की घटना, बदमाशों ने महिला को बनाया अपना शिकार
8 March 2015
सांगानेर थाना इलाके में गुरूवार को एक बदमाश ने एटीएम मशीन खराब होने का झांसा देकर एक महिला डॉक्टर के खाते से 20 हजार रुपए निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर डॉक्टर को ठगी का पता चला। महिला जब तक वापस एटीएम पर गई, तब तक आरोपी वहां से भाग गया था।


पुलिस ने बताया कि सेक्टर-3 प्रतापनगर निवासी डॉ सुनीता चौहान पत्नी भूपेन्द्र सिंह 4 फरवरी को एसबीआई एटीएम पर रुपए निकालने गई थी। एटीएम के बाहर खड़े एक युवक ने मशीन खराब होने की बात कही। इसके बाद महिला पास ही स्थित एचडीएफसी के दूसरे एटीएम पर पैसे निकालने चल गई। वहां भी एक युवक एटीएम मशीन केबिन में खड़ा था। जब डॉक्टर पैसे निकला रही थी, तब उसने पासवार्ड देख लिए। पैसे निकालने के बाद पीडि़ता वहां से चल गई। कुछ देर बात उसके मोबाइल पर खाते से 20 हजार रुपए निकलने का मैसेज आया। इसके बाद उसने ठगी का अहसास होने पर थाने आकर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates