Saturday, 7 March 2015

पुलिस के जवान धूमधाम से होली मनाई


8 March 2015
police holi के लिए चित्र परिणामजयपुर। प्रदेशभर में लोगों ने धूमधाम से होली मनाई। वहीं होली के दिन भी लोगों की सुरक्षा में पुलिस के जवान अपनी ड्यूटी निभाते रहे। प्रदेशवासियों को रंगों में रंगने के बाद प्रदेशभर में पुलिसकर्मी शनिवार को रंगोत्सव मनाया। इस कार्यक्रम में अधिकारी और कर्मचारी सभी ने जमकर होली खेली। जयपुर पुलिस लाइन में सुबह 8  बजे से ही पुलिस अधिकारी और कर्मचरी पहुंच गए और गुलाल से एक-दूसरे को होली के उत्सव को बधाई देने लगे।

डीजीपी मनोज भट्ट और जयपुर पुलिस कमिश्नर श्रीनिवास राव जंगा सहित कई पुलिस अधिकारियों ने जवानों को रंगोत्सव की बधाई दी। डीसीपी ट्रेफिक हैदर अली जैदी सहित कई अधिकारी गुलाल से खेलते नजर आए। पुलिस जवानों के होली मनाने के बावजूद पुलिसकर्मी अपने फर्ज पर टिके हुए है। राजधानी में कुछ जगहों पर पुलिस वाले मुस्तैदी से ड्यूटी दे रहे है तो वहीं अधिकरी शहर में मॉनिटरिंग कर रहे है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates