8 March 2015
पुलिस के अनुसार सोहन नगर निवासी निशा 28 पत्नी भानूप्रताप सिंह ने गुरुवार को होली के दिन घर पर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल में रखवाया। मृतका पुलिस मुख्यालय में सीआईडीसीबी में कांस्टेबल के पद पर तैनात थी।
जांच में जुटी पुलिस
एसीपी मानसरोवर सीमा भारती ने बताया कि मृतका की आत्महत्या के पीछे गृहक्लेश की बात सामने आ रही है। घटना के संबंध में मृतका के भाई योगेंद्र ने दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस ने धुलंडी के दिन मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया। निशा का पति अपने जीजा की सांगानेर स्थित रंगाई-छपाई की फैक्ट्री में काम करता है।
0 comments:
Post a Comment