Tuesday, 17 February 2015

परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

dowry death के लिए चित्र परिणाम
18 February 2015
जयपुर। रामगंज थाना इलाके में बीते सप्ताह फंदा लगाकर विवाहिता के खुदकुशी के मामले में पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसीपी रामगंज बाघसिंह ने बताया कि रैगरों की ढाणी निवासी बबीता(28) ने गत 11 फरवरी को घर पर फंदा लगाकर जान दे दी थी। घटना के बाद पुलिस बयान में ससुराल पक्ष के लोगों ने गृहक्लेश की वजह से आत्महत्या करने की बात कही थी। वहीं मृतका के गंगापुर सिटी निवासी भाई पुरुषोत्तम ने अपनी बहिन बबीता की हत्या का आरोप सुसराल पक्ष के लोगों के खिलाफ लगाया है। पुलिस ने मृतका के पति लक्ष्मीनारायण, ससुर सेवाराम, सास ऊषा देवी और दो अन्य लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया।    

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates