18 February 2015
जयपुर। शहर में एटीएम ठगों के आतंक से पीडि़तों की सूची में अब पुलिस का नाम भी जुड़ गया है। एटीएम मशीन को हैंग कर रकम निकासी की वारदात का शिकार इस बार कानोता थाने में तैनात कांस्टेबल सुरेश कुमार हुआ है। अपने खुद के खाते से 10 हजार रुपए निकलने से स्तब्ध कांस्टेबल ने आदर्शनगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में कानोता थाने में तैनात कांस्टेबल सुरेश कुमार ने बताया कि वह घाटगेट स्थित पीएनबी के एटीएम पर रकम निकलवाने के लिए आया था। ट्रांजेक्शन करने के दौरान एटीएम मशीन से रकम नहीं निकलने पर सुरेश वहां से चला गया। करीब पांच मिनट बाद सुरेश को मोबाइल के जरिए खाते से दस हजार रुपए की निकासी की सूचना मिली। ठगों की कारगुजारी से आहत कांस्टेबल ने थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करवाया। जांच अधिकारी और थानाप्रभारी बृजेश मीणा ने बताया कि एटीएम मशीन को हैंग कर यह ठगी की गई है।

0 comments:
Post a Comment