Tuesday, 17 February 2015

जेल में बंदियों को आधुनिक सुविधाएं


jail के लिए चित्र परिणाम7 करोड़ की लागत से बनेंगे 747 शौचालय-689 लग्जरी स्नानघर
18 February 2015
 जयपुर। राज्य की जेलों में गदंगीयुक्त सुविधाओं के बीच सजा काटने को मजबूर बंदियों के जीवन स्तर में भी जल्दी आश्चर्यजनक सुधार नजर आएगा। इन कैदियों को अब विदेशों की जेलों जैसे शौचालय जेलों में उपलब्ध होंगे। इसको लेकर राज्य सरकार ने सात करोड़ रुपए पास किए है।
जिनसे 747 शौचालय और 689 स्नानघर बनेंग।इनमेें सबसे ज्यादा जयपुर जेल में सुविधाओं का विस्तार होगा। इसको लेकर बकायदा प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। इतिहास में पहली बार जेल में शौचालय के लिए राज्य सरकार ने रकम दी है। अगले माह से सभी जेलों में शौचालय बनने का काम शुरु हो जाएगा।

  जेल प्रशासन सूत्रों के अनुसार दो माह पहले मानव अधिकार की एक टीम ने राज्य की सात जेलों का दौरा करके कैदियों को किस तरह रखा जाता है इसको लेकर हालातों को प्रत्यक्ष देखा। जिसमें सबसे ज्यादा समस्या जेलों में बने शौचालय और स्नानधर की हालत देखकर नजर आई। उन्होंने ने जेल प्रशासन से पूछा जिसके बाद पता चला कि जब से यह जेल बनी हैं, तब से अब तक पुराने ही शौचालय हैं। उसके बाद टीम ने जेल अधिकारियों के साथ हुई मीटिंग में यह मुददा उठाया। इसके बाद उन्होंने बकायदा राज्य सरकार को इस हकीकत से अवगत करवाया, पिछली दिनों गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी यह मुद्दा जोर-शोर से उठा। जेल पुलिस अधिकारियों के साथ हुई मिटिंग में चर्चा करके तत्काल एक प्रस्ताव तैयार किया गया। जिसमें राज्य की सभी जेलों में नए शौचालय और स्नानघर बनाने की बात कही गई और सात करोड़ रुपए पास किए गए। प्रथम चरणों में केन्द्रीय कारागृह जयपुर में 110 शौचालय और 18 0 नए स्नानघर बनाए जाएंगे 747 शौचालय और 689 स्नानघर बनए जाएंगे
इसको लेकर जैल प्रशासन ने सारी तैयारियां कर ली है
  वर्जन
 सभी जेलोंं में जल्द नए शौचालय और स्नानघर बनाए जाएंगे
इसको लेकर राशि आ गई है।
 भूपेन्द्र दक
एडीजीपी जेल

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates