18 February 2015
जयपुर। गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने बैंक खातों में सब्सिडी डालने की योजना शुरू कर दी है। योजना से काफी हद तक सिलेंडर की कालाबाजारी भी रुक रही है, लेकिन कालाबाजारी रुकने से एक नई समस्या सामने आ रही है। अब सिलेंडर चोरी होने की वारदातें तेजी से बढ़ रही हैं।
इन वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए अब पुलिस भी प्रयास कर रही है। गोदाम तक को निशाना बनाकर चोर खुली चुनौती दे रहे है।
जयपुर शहर से बीते पांच सप्ताह में सिलेंडर चोरी करने के बाइस मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा मामले सांगानेर, ज्योति नगर, भट्टा बस्ती और जवाहर नगर इलाके से सामने आए हैं। जवाहर नगर और भट्टा बस्ती इलाके में तो सिलेंडर चोरी करने वाले गिरोह ने सिलेंडर गोदाम तक को निशाना बना डाला और वहां से सिलेंडर चोरी कर ले गए। एमएलए क्वाटर्स तक से चोरी सिलेंडर चोरी करने वाला गिरोह शहर में इस कदर सक्रिय है कि गुजरे दो सप्ताह में ज्योति नगर इलाके में स्थित एमएलए क्वाटर्स तक से तीन सलेंडर चोरी हो गए हैं। इन घटनाओं को लेकर दो एमएलए और एक कर्मचारी ने ज्योति नगर थाने में मामला दर्ज कराया है। तीन सिलेंडर भरे हुए हैं।
नहीं मिला एक भी सिलेंडर
कमिश्नरेट ने इतनी चोरियों के बाद भी न तो कोई गिरफ्तारी की और न ही अभी तक किसी तरह की कोई बरामदगी ही की है। यही कारण है कि सिलेंडर चोरी होने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और पुलिस कि धीमी कार्यप्रणाली के चलते कोई भी बदमाश पकड़ में नहीं आ रहा है। .
0 comments:
Post a Comment