Tuesday, 17 February 2015

एक माह पहले गायब युवक का कंकाल मिला


kankal के लिए चित्र परिणाम18 February 2015
गंगानगर। जिले के घड़साना थाना इलाके से सोमवार देर रात पुलिस ने एक युवक का कंकाल बरामद किया है। कंकाल के पास मिले सामान से पुलिस ने उसकी पहचान की है।

 पुलिस के अनुसार 365 हेड के पास से यह कंकाल नाले में पड़ा मिला। इतला पर पहुंची पुलिस ने कंकाल के पास मिले सामान से आसपास के लोगों से शिनाख्त करवाई तो उन्होंने कंकाल की पहचान रायला गांव में रहने वाले प्रकाश भाट के रूप में की। पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर की कुछ हड्डियां चटकी हुई थी। साथ ही कंकाल के आसपास जलने के निशान भी हैं। उसके पास मिले कुछ सामान से उसके भाई ने उसकी पहचान की है। प्रकाश के भाई ने पुलिस को बताया कि वह एक महीने पहले किसी काम से घर से बाहर गया था। तभी से वह लापता था। उसकी गुमशुदगी के बारे में पुलिस को भी सूचना दी गई थी। पुलिस उसे तलाश ही रही थी कि उसका कंकाल बरामद हो गया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates