18 February 2015
जयपुर। प्रतापनगर थाना इलाके में पुलिस ने एक स्कूली बस मेंहरियाणा निर्मित शराब को बेचते हुए बस चालक को गिरफ्तार करलिया। आरोपी युवक से पुलिस ने 52 पव्वे शराब के बरामद किए। पुलिसआरोपी से मामले में पूछताछ कर रही है।
पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई जल सिंह ने बताया कि एक निजी स्कूलबस का चालक अनिल नायक निवासी नाईवई, हनुमानगढ़ का रहने वालाहै। वह प्रतापनगर थानान्तर्गत रोहिणी नगर में किराए का कमरा लेकर रहता है और एक निजी स्कूल में बस का चलाता है। आरोपी
अनिल मंगलवार शाम को घर से कुछ दूरी पर स्कूल बस को सडक़ किनारे खड़ी कर राहगीरों को शराब बेच रहा था। शराब बेचने की सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी अनिल को दबोच लिया। पुलिस ने जब आरोपी के पास में खड़ी बस की तलाशी ली तब उसमें रखे हरियाणा निर्मित शराब के 52 पव्वे बरामद किए। पूछताछ में संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

0 comments:
Post a Comment