दौसा। जिले के लालसोट इलाके में भूमि विवाद के चलते एक ग्रामीण युवक ने अपनेे छोटे भाई पर लाठी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोनी को मौके से अपनी गिरफ्त में ले लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टतार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
पुलिस ने बताया कि रामगढ़ पचवारा थाना इलाके में स्थित नयाबास गांव में रहने वाले रामकेश जागा(34) और सत्यनारायण जागा(40) में कई दिनों से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। अक्सर दोनों के बीच इसे लेकर कहासुनी और झगड़े होते थे। सोमवार शाम भी रामकेश और सत्यनारायण के परिवारों के बीच भूमि को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि सत्यनारायण ने रामकेश के सिर पर लाठी से कई वार कर दिए । रामकेश मौके पर ही अचेत हो गया। गंभीर रामकेश को उसके परिवार के सदस्य अस्पताल ले गए वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment