भारत-जिम्बाब्वे मैच पर लाखों का सट्टा लगाते दो गिरफ्तार
8 मोबाइल, लेपटॉप पांच हजार सहित 62 लाख का हिसाब जब्त
15 March 2015
जयपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए वल्र्ड कप भारत-जिम्बाब्वे मैच पर लाखों का सट्टा लगाते दो सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार युवकों से 8 मोबाइल, लेपटॉप, पांच हजार रुपए की नकदी सहित 62 लाख का हिसाब-किताब की पर्चियां भी जब्त की है।
पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार थाने में मुखबिर ने सूचना दी कि टिक्कीवालों के रास्ते में स्थित एक मकान में भारत व जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे क्रिकेट मैच पर लाखों रुपए का सट्टा लगाया जा रहा हैं। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राजवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम गठित कर सुबह करीब 9 बजे टिक्कीवालों क ा रास्ता निवासी निलेश गुप्ता के मकान पर छापा मारा गया। जिसके दौरान वहां सट्टा लगाते हुए निलेश व ज्ञानचन्द को रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 8 मोबाइल, टीवी, लेपटॉप व 5 हजार रुपए की नगदी के साथ ही 62 लाख रुपए के सट्टे की पर्चियां भी बरामद की हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही हैं।

0 comments:
Post a Comment