सीकर में पकड़े शॉर्प शूटर्स का खुलासा
सात जिलों में अलर्ट
15 March 2015
सीकर। बीकानेर जेल में हुए बलबीर बानूड़ा हत्याकांड का बदला लेने की फिराक में घूम रहे शार्प शूटर की धरपकड़ ने पुलिस प्रशासन में खलबली मचा दी है।
सूत्रों के अनुसार यह सारी तैयारी आनंदपाल सिंह गिरोह के बदमाशों की हत्या के लिए थी और इस काम के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपए की सुपारी इस शॉर्प शूटर को दी गई थी। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पुलिस ने सात जिलों में अलर्ट घोषित कर दिया है। जबकि शेखावाटी में सक्रिय आपराधिक गुटों से जुड़े लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
दरअसल बीकानेर जेल में हुई गैंगवार में चार माह पहले शेखावटी के दुर्दांत बदमाश बलवीर बानूड़ा की हत्या कर दी गई थी। इस घटना में दो और कैदी भी मारे गए थे। इसके बाद से ही राजू ठेठ और आनन्द पाल सिंह गिरोह में दुश्मनी हो गई थी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हाल ही में पकड़ा गया सरपंच और उसके पास मिले हथियार, जीवराम गोदारा हत्याकाण्ड के गवाहों पर हुई फायरिंग के बाद उप्रद्रव और गैंगवार की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) पंकज कुमार सिंह ने एक आदेश जारी करके सीकर, नागौर, चुरू, बीकानेर, झुन्झुनूं, हनुमानगढ और श्रीगंगानगर के पुलिस अधीक्षकों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।
दो दिन पहले सीकर पुलिस को सूचना मिली की बलवीर बानूड़ा की हत्या का बदला लेने शार्प शूटर को भेजा गया है। शॅार्प शूटर उत्तरप्रदेश और हरियाणा से आने की आशंका है। जिसके बाद पुलिस ने बानूड़ा फार्म हाऊस पर दबिश देकर वहां मौजूद छह शार्प शूटरों को पकड़ा जबकि चार मौके से फरार हो गए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि सभी शॉर्प शूटर्स को शेखावाटी में सक्रिय जाति विशेष के एक नेता को मारने की सुपारी दी गई थी। इस सूचना के बाद से ही पुलिस बेड़े में हलचल मची है और पूरे इलाके में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
0 comments:
Post a Comment