राजस्थान मरुधरा बैंक का मामला
15 March 2015
जयपुर। राजस्थान मरुधरा बैंक में फर्जी कागजात के आधार पर लोन लेने के मामले का खुलासा हुआ है। करीब आधा दर्जन लोगों ने फर्जीवाड़े से लोन उठा लिया, इसका पता चलने के बाद बैंक मैनेजर की शिकायत पर प्रताप नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि राजस्थान मरुधरा बैंक के प्रबधंक रमेश ने मुकदमा दर्ज करवाया कि ताराचंद, राममोहन, चिरंजीलाल, दिलीप माथुर सहित आधा दर्जन लोगों ने फर्जी कागजात लगाकर चार लाख रुपए से अधिक का लोन उठा लिया। जब उन्होंने लोन जारी करने के बाद कागजात की जांच की तो सभी कागजात फर्जी निकले। इसके बाद बैंक प्रबंधक ने थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0 comments:
Post a Comment