15 March 2015
जयपुर। राजधानी के दो अलग-अलग थाना इलाकों में दो युवतियों की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उनकी फोटो के साथ उनके मोबाइल नंबर ऑनलाइन करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों मुकदमें दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
पुलिस ने बताया आदर्श नगर थानान्तर्गत तिलक नगर निवासी गिरीषा की किसी अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी फेसबुक आईडी बना दी और उस पर उसका फोटो और मोबाइल नंबर भी डाल दिए। इसका पता चलने पर गिरीषा ने थाने में मामला दर्ज करवाया। दूसरा मुकदमा विद्याधर नगर थाने में दर्ज हुआ है जहां पर नया खेड़ा निवासी हिमांशी का फोटो लगाकर अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी फेसबुक आईडी बना ली। जैसे ही उसे इस बात का पता चला उसने थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0 comments:
Post a Comment