Saturday, 14 March 2015

क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे पांच जनों को गिरफ्तार

15 March 2015
जयपुर। प्रताप नगर थाना पुलिस ने शनिवार दोपहर को कार्रवाई करते हुए जगतपुरा स्थित महिमा पेनोरामा अपार्टमेंट के एक लैट से क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे पांच जनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विश्वकप में भारत और जिम्बावे के बीच खेले जा रहे क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे थे। इनके पास से 12 हजार रुपए नकद, 31 मोबाइल, चार लैपटॉप समेत दो कार बरामद की है। इसके अलावा एक सॉफ्टवेयर में पांच करोड़ से ज्यादा का डिजिटल हिसाब मिला है।

थानाधिकारी सूर्यवीर सिंह ने बताया कि दोपहर में सूचना मिली कि जगतपुरा स्थित महिमा पेनोरामा अपार्टमेंट के लैट नंबर जी 502 में कुछ लोग क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे है। इस पर पुलिस टीम ने दबिश देकर मौके से शंकर नगर ब्रह्मपुरी निवासी अजय सिंधी, कुम्हेर भरतपुर निवासी भीम सिंह, भवानी मंडी झालावाड़ निवासी पवन सिंधी, जयसिंहपुरा खोर निवासी सुनिल गुबालानी और बिहार निवासी संतोष चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भीम सिंह, पवन सिंधी और संतोष वर्तमान में महिमा पेनोरामा अपार्टमेंट में रहते है।

हिसाब के लिए अलग से सॉफ्टेवयर
पुलिस को मौके पर एक सॉफ्टवेयर मशीन भी मिली है। जो अकाउंट्स सॉफ्टवेयर की तरह काम करती है। आरोपी क्रिकेट मैच का हिसाब उस सॉफ्टवेयर मशीन में नोट करते है। इससे उन्हें हिसाब लगाने में परेशान नहीं होती है। इस मशीन में पांच करोड़ रुपए से ज्यादा का डिजीटल हिसाब मिला है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates