15 March 2015
जयपुर। राजधानी में ठगी की वारदात दिन प्रति-दिन बढ़ती ही जा रही हैं, लेकिन यह ठगी की वारदात निराली है। एक डॉक्टर ने ही दूसरे डॉक्टर को अपना निशाना बनाया है। दरअसल यह मामला वैशाली नगर थाने का है, जिसमें पीडि़त डॉक्टर से करीब 1 करोड़ 12 लाख रुपए की ठगी हुई है।
पुलिस के मुताबिक पीडि़त डॉक्टर सत्यनारायण गुप्ता मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए गुडग़ांव की डॉक्टर फैमिली के संपर्क में आया और साझे में मेडिकल कॉलेज खोलने की बात हो गई, जिसके बाद सत्यनारायण ने भरोसा कर उस डॉक्टर फैमिली को 1 करोड़ 12 लाख रुपए दे दिए। आरोपी से मीटिंग के दौरान कॉलेज का निर्णय हुआ था ।
पुलिस की पूछताछ के अनुसार पीडि़त ने यह रकम अजमेर में कॉलेज की जमीन के लिए दी थी। लेकिन कई दिन गुजर जाने के बाद जमीन नहीं मिलने पर पीडि़त ने आरोपी डॉक्टर राजेश कुमार और बेटे सन्नी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
सत्यनारायण ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल फोन भी बंद है। फिलहाल पुलिस ने पूरे प्रकरण को मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस के अुनसार पीडि़त डॉक्टर वैशाली नगर का रहने वाला है।

0 comments:
Post a Comment