15 March 2015
जयपुर। श्रीगंगानगर थाना जिले रजियासर थाना इलाके में बीती रात को एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई व दो गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां दोनों की हालत को देखते हुए चिकित्सको ने उन्हे गंगानगर रैफ र कर दिया।
पुलिस के अनुसार थाना इलाके में सोमासर के पास देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में जिले के पन्नीवाली रहने वाले पालाराम नाई, सज्जन कुमार व हिमांशु की मौत हो गई व बनवारी व कृष्ण कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां दोनों की हालत को देखते हुए चिकित्सको ने उन्हे गगानगर रैफ र कर दिया। सभी कार सवार पन्नीवाली से सोमासर जा रहे थे।
0 comments:
Post a Comment