जयपुर । अजमेर के मदनगंज थाना इलाकेमें बीती रात अज्ञात हथियाबंद बदमाशों ने नसीराबाद फ्लाईओवर के पास एक कार सवार दम्पति से लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने दोनों को बंधक बनाकर उसकी कार और 54 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। सूचना मिलने परपुलिस ने इलाके में नाकाबदंी भी करवाई लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया।
पुलिस के अनुसार किशनगंज निवासी बाबू खां अपनी पत्नी अनूखां और चालक महिपाल के साथ जयपुर होते हुए किशनगढ़ से ऋषिकेश जा रहे थे। इसी दौरान बीती रात नसीराबाद फ्लाईओवर के पास कार सवार बदमशों ने अपनी कार को उसकी कार के आगे रोककर पर उन्हें रूकवाया। कार सवार पांच बदमाश उसके कार से निकाले और बाबूखां की कार में बैठ गए। इसी दौरान उसकी पत्नी अनूखां कार निकाल कर वहां से भाग निकली। इसके बाद बदमाश युवक उसकी कार को लेकर अजमेर स्थित परासिया गांव के पास ले गए और बाबूखां और उसके चालक महिपाल से मारपीट की और बाबू खां के पास से 54 हजार रुपए लेने के बाद उन्हें वहीं पटक कर उसकी कार को लेकर फरार हो गए। उनके जाने के बाद बाबू ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment