- सरना डूंगर इलाके से लूटा था एटीएम
जयपुर। राजधानी की प्रागपुरा थाना ग्रामीण पुलिस ने करधनी इलाके में गैस कटर से काट कर एटीएम से 18 लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले पांच बदमाशों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बदमाशों से पूछताछ में अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। हालांकि अभी पुलिस ने मामले का पूरा खुलासा नहीं किया है।
जानकारी के अनुसार गत 10 फरवरी की रात करधनी थाना इलाके में अज्ञात बदमाशों ने सरना डूंगर इलाके में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को काटकर 18 लाख रुपए की लूट की थी। इस मामले में बदमाशों ने एटीएम काटने के लिए गैस कटर की सहायता भी ली थी तथा भागते समय अपने औजार भी वहीं छोड गए थे। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही थी। हाल ही में जयपुर जिले के प्रागपुरा थाना इलाके में कुछ बदमाशों को चिह्नित कर उनसे इस मामले में पूछताछ की गई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। जानकारी के अनुसार इस मामले में पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है जबकि चार अन्य की तलाश की जा रही है।
0 comments:
Post a Comment