Saturday, 28 March 2015

झाडियों में मिला नवजात


Image result for baby clipartजयपुर। राजधानी के आमेर थाना इलाके में देर रात दिल्ली हाइवे पर रायबाड़ा गांव के निकट झाडियों में एक नवजात मिला है। सूचना पर पुलिस ने नवजात को एबुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवा दिया। फिलहाल नवजात की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि देर रात हाइवे पर पैदल चल रहे राहगीर ने झाडिय़ों में से नवजात के रोने की आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात को संभाला और अस्पताल ािजवाया। पुलिस के अनुसार बच्चे को जन्म के कुछ समय बाद ही झाडियों में मरने के लिए छोड दिया गया है। पुलिस का मानना है कि किसी ने अपनी नाजायज पैदाइश छिपाने के लिए ऐसा किया है। पुलिस नवजात के परिजनों का पता लगाने में जुट गई है।  


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates