जयपुर। आदर्श नगर थाना इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन करने आई एक डॉक्टर की सोने की चुडिय़ा कोई अज्ञात बदमाश पार कर ले गया। वारदात का पता चलने पर डॉक्टर थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार डॉ.
आकांशादत्त पत्नी रतीश सरीन निवासी मोहन निवास राम गली सामने राजापार्क ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया कि वह 25 मार्च को इलाके में स्थित प्रगति अस्पताल जनता कॉलोनी में एक मरीज का ऑपरेशन करने आई थी । ऑपरेशन करते समय पीडि़ता ने अपने दोनों हाथों की सोने की 2 चूडियां 24 ग्राम की उतार कर अपने कपडों में रखी थी । ऑपरेशन का काम खत्म कर जब पीडि़ता ने अपने सामान सम्भाले तो सामान नही था। आस-पास अन्य लोगों से पता करने पर कोई जानकारी नही मिली तो थाने पहुंच कर मामाल दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश के फुटेज खंगाल रही है।
0 comments:
Post a Comment