Saturday, 28 March 2015

महिला जीप से गिरी , ट्रक ने कुचला

Image result for accident
जयपुर। चौमूं थाना इलाके में रीगंस रोड़ पर आज सुबह जीप में बैठकर आ रही एक इस दौरान महिला अचानक चलती जीप से नीचे गिर गई, महिला जैसी ही नीचे गिरी तो पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने परपुलिस मौके परपहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। 
पुलिस अनुसार ठिकरिया निवासी भंवरी देवी (66) चौमूं-अजीतगढ़ मार्ग पर स्थित महामाया माता के दर्शन कर जीप से घर लौट रही थी। महिला जीप के पीछे बैठी थी। इसी दौरान रींगस के पास अचानक महिला का संतुलन बिगडऩे से वह जीप से  नीचे गिर गई और पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल महिला को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों से उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक रामलाल शर्मा और नगर पालिका चैयरमेन आशीष दुसाद ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों को ढाढ़स बंधाया। 


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates