Saturday, 28 March 2015

कार सवार बदमाशों ने होटलकर्मियों पर की फायरिंग


Image result for firingखाना पैकिंग को लेकर हुआ था झगड़ा
बदमाश मौके से फरार, इलाके में पुलिस ने की नाकाबंदी 
जयपुर। अजमेर जिले के मंदनगंज थाना इलाके में कार सवार कुछ बदमाशों को खाना पैकिंग नहीं करने  पर एक होटल कर्मीयों पर फायरिंग की और फरार हो गए। देर रात फायरिंग की आवाज सुनकार आसपास के इलाके में दहशत का माहौल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मदनगंज निवासी गोपीचन्द टांक की  बस स्टैण्ड के पास होटल लजीज रेस्टोरेंस्ट के नाम से एक होटल है। बीती रात करीब 11 बजे उसी इलाके में रहने वाले शैतान धौलपुरिया और विक्रम सिंह खाना पैक कराने के लिए होटल में आए। होटल में खाना नहीं होने के कारण होटलकर्मियों खाना पैक करने से मना कर दिया। जिस पर दोनों ने होटलकर्मियों से गाली-गलौच की और वहां से चले गए। इसके बाद देर रात करीब 1 बजे एक्टिवा सवार दो  बदमाश युवक फिर होटल पहुंचे और होटल के शीशों पर पत्थर फैंक कर गोपीचन्द के बहार आने से पहले ही वहां से फरार हो गए। मामला नहीं थमा इसके बाद एक कार में सवार होकर शैतान धौलपुरिया और शैतान सिंह अपने दो साथियों के साथ फिर होटल पहुंचे और होटल पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। बदमाश युवक होटल पर तीन-चार फायर कर फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर इलाके में दहशत का माहौल हो गया। सूचना  मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची औरमौके तीन खालीखोल बरामद कर लिए। गोपीचन्द की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश भी दी। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates