Saturday, 28 March 2015

मन्दिर में चढावे के नाम पर महिला की चेन ले उडे


Image result for chain snatchingबाइक सवार दो बदमाशों ने दिया वारदात को अन्जाम
सूचना पुलिस ने की इलाके में नाकाबंदी, फिलहाल नहीं लगा कोई सुराग
जयपुर। मुरलीपुरा थाना इलाके में बाइक सवार दो बदमाश एक मन्दिर में आए और बुजुर्ग महिला को बातों में फंसाया और मन्दिर में चढावें के नाम पर एक सोने की चेन ले गए। वारदात का पता चलने पर महिला थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पीडि़ता के बताए गए हुलिए के आधार पर इलाके में नाकाबंदी भी करवाई लेकिन बाइक सवार बदमाशों को कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी  एएसआई सीतासिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह  न्यू कालोनी रहने वाली चन्द्रकला (65)पत्नि घनश्याम अपने परिजनों के साथ थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया कि वह  इलाके में स्थित भोमियाजी का मन्दिर में पूजा अर्चना करने गई थी। इस दौरान मन्दिर परिसर में अज्ञात बाइक सवार दो लड़के आए और बुजुर्ग महिला को पहले बातों में उलझाया और मन्दिर चढावे के नाम पर पांच सौ रुपए की नोट की गढ्ढी के पीडि़ता के गले में पहनी सोने की चेन को साथ चढाने की बात कही।  वही शाातिर बदमाशों ने महिला को बताया कि उनके यहा रिवाज है कि रुपए के साथ सोना चढाने से धन बढता है। उनके चढाने के बाद वह अपनी चेन वापस ले सकती है। इस पर पीडि़ता उनकी बातों में आ गई और उन्हे अपनी सोने की चैन दे दी। कुछ देर के लिए महिला हाथ जोड़ व आखें बन्द कर मन्दिर में खड़ी हो गई और दौरान शातिर बदमाश मौका पाकर भाग गए। वारदात का पता चलने पर पीडि़ता अपने घरपहुंची और परिजनों को वारदात की जानकारी दी। परिजन महिला को लेकर थाने पहुंचे और मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पीडि़ता के बताए गए हुलिए के आधार पर इलाके में नाकाबंदी भी करवाई लेकिन बाइक सवार बदमाशों को कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates