Wednesday, 25 March 2015

बस व पिकअप में टक्कर

road accident के लिए चित्र परिणाम
बस व  पिकअप में टक्कर
एक महिला सहित तीन लोग मरे ए 
एक दर्जन से अधिक लोग घायल, दो लोगों की हालत गंभीर 
26 March 2015
बाडमेर। जिले के सिवाना कस्बे में बुधवार सुबह एक बस-पिकअप की भिडं़त में तीन लोगों की मौत हो गई वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जोधपुर रैफर किया गया है। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह बालोतरा सिवाना रोड पर खुर्शीद के निकट बालोतरा
की ओर से आ रही एक निजी बस की सामने से आ रही पिकअप से जा टकराई । भिडं़त इतनी जबरदस्त थी कि बस आगे के हिस्से में पिकअप का इंजन ही बुरी तरह फंस गया। बस में सवार यात्रियों ने पिकअप को संभाला तो उसमें पांच लोग फंसे हुए मिले। यात्रियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद सभी को पिकअप से बाहर निकाला और स्थानीय अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में एक महिला सहित तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक मोटाराम पिकअप का चालक था तथा सिवाना का ही निवासी था। इसके अलावा दिनेश पुत्र बाबूलाल और विजयलक्ष्मी पत्नी दिनेश निवासी पिलानी की भी मौके पर ही मौत हो गई। दिनेश और विजयलक्ष्मी पति पत्नी थे तथा सिवाना जा रहे थे। इसके अलावा बालोतरा निवासी नरेश और भोपालगढ़ निवासी बबलू गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा बस में सवार एक दर्जन से अधिक यात्रियों के चोंटे आई सभी को सिवाना के अस्पताल भिजवाया गया जहां सभी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates