26 March 2015
जयपुर। भट्टा बस्ती थाना इलाके में चचेरे भाईयों ने एक 14 वर्षीय किशोर से कुकर्म करने का मामला सामने में आया है। इस संबंध में पीडि़त की मां पीडि़त के चचेरे भाईयों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पीडि़त के पिता के चार भाई है। चारों भाई अपने-अपने परिवार के साथ एक ही मकान में रहते है। दो महिने पूर्व फरवरी माह में पीडि़त के माता-पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे। वह घर में अकेला था। इसी दौरान उसके चचेरे भाई रिशभ उर्फ मोनू मिश्रा (22) और अंकित मिश्रा (16) उसके कमरे में आए और जबरदस्ती किशोर से सामूहिक कुकर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने पीडि़ता को डराया-धमकाया और यह बात किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों आरोपी पीडि़ता से करीब दो महिने तक कुकर्म करते रहे। इसी दौरान 23 मार्च सुबह करीब 3 बजे पीडि़त की मां ने आरोपियों को उसके पुत्र से कुकर्म करते देख लिया। जिस पर उसकी मां उसे लेकर थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment