Wednesday, 25 March 2015

गंभीर रूप से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत


स्टोव भभकने से महिला के कपड़ों में लगी आग
26 March 2015
aatmdaah के लिए चित्र परिणामजयपुर। जिले के बस्सी थाना इलाके में गत दिनों एक महिला खाना बनाते समय स्टोव में केरोसिन का तेल डाल रही थी इस दौरान स्टोव भभकनें से उसके कपड़ों में आग लग गई जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई। पजिनों गंभीर रूप से झुलसी महिला को एसएमएस के बर्न वार्ड में भर्ती करवाया जहां उसकी मंगलवार की शाम को मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया।  
पुलिस ने बताया कि कैलाश चन्द निवासी मोहनपुरा बस्सी की पत्नी सुगना (42) 11 मार्च की सुबह करीब दस बजे  घर में खाना बना रही थी। इस दौरान स्टोव में तेल खत्म हो जाने के कारण  कैरोसिन का तेल डाल रही थी। स्टोव में  कैरोसिन का तेल ज्यादा डालने से आग भभक कर उसकी  पत्नि के कपडे मे आग गई जिससे वह  गंभीर रूप से झुलस गई। पजिनों गंभीर रूप से झुलसी महिला को एसएमएस के बर्न वार्ड में भर्ती करवाया जहां उसकी मंगलवार की शाम को मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके प पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया।  पुलिस ने बताया कि मृतका की शादी को बीस साल हो गए है उसके एक 18 व 16 के दो लड़के है। महिला के घरवालों के तरफ  से कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates