Wednesday, 25 March 2015

युवक के एटीएम से निकाले 39 हजार रुपए

atm thagi के लिए चित्र परिणाममदद लेना पड़ा भारी 
26 March 2015
जयपुर। बस्सी थाना इलाके में मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति को अंजान व्यक्ति का सहयोग लेना बहुत भारी पड़ गया। उस शातिर बदमाश ने गुमराह कर उसके खाते से दो बार में करीब 39 हजार निकाल कर फरार हो गए।
वारदात का पता पीडि़त को उसके मोबाइल पर आए मैसेज से चला। थाने पहुंच कर पीडि़त ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जिस एटीएम से रुपए निकाले गए है, उसके सीसीटीवी कैमरे में फुटेज खंगाल रही है।
जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक छुट्टनलाल ने बताया कि राधेश्याम निवासी टोडाभाटा ने थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे बस्सी बस स्टैण्ड के पास स्थित एसबीबीजे बंैक के एटीएम पर रुपए निकलवाने गया था। रुपए नहीं निकलने पर पीछे खड़े एक अज्ञात व्यक्ति ने  सहयोग करने के लिए उसे कहा और गुमराह किया। इस पर पीडि़त ने उसे एटीएम कार्ड दे दिया व कोर्ड बता कर एक हजार रुपए निकाल कर दे दिए। कुछ समय के बाद उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि  उसके खाते से 19 व 20 हजार रुपए की नकदी दो बाद में निकाली गई है। तुरन्त पीडि़त जिस एटीएम से रुपए निकाले गए है वहां पहुंचा लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर वह थाने पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जिस एटीएम से रुपए निकाले गए है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल में जुट गई है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates