Tuesday, 24 March 2015

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार


25 March 2015
जयपुर। ज्योतिनगर थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसक ी निशानदेही पर एक बाइक को जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार मुकेश(22) पुत्र रामलाल जाट निवासी टोडरायसिंह जिला टोंक को टोडरायसिंह जेल से गिरफ्तार किया है। उसे एक आपराधिक मुकदमे में जेल भेजा गया था। आरोपी मुकेश अनाज मंडी में कार्यरत था। लेकिन वह तेजी से पैसा कमाने के चक्कर में बाइक चोरी करने लगा। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक बाइक को जब्त कर लिया। आरोपी ने चोरी की तीन वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates