दो की मौत, सात लोग घायल
जालौर। जिले के आहोर थाना इलाके में मंगलवार देर रात निजी यात्रा कपनी की बस और ट्रेक्टर में हुई टक्कर के कारण दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भिजवाया।
पुलिस के अनुसार एक ट्रेवल्स बस आहोर से जालोर तरफ जा रही थी और उसके आगे एक ट्रैक्टर आहोर से जालोर की तरफ जा रहा था। इस दौरान बस चालक ने उसे ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान बस के पीछे आ रही एक कार ने भी ओवरटेक की कोशिश की। ओवरटेक की कोशिश में कार बस से जा भिडी। इस दौरान कार से टकराने के बाद असंतुलित हुई बस आगे चल रहे ट्रैक्टर से जा टकराई। जिससे ट्रैक्टर पर सवार कुयाराम (35) पुत्र गीगाराम मीणा निवासी बादनवाड़ी तथा थानाराम (40) पुत्र चतराराम मीणा निवासी हरजी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बस में बैठे 7 अन्य घायल हो गए।
0 comments:
Post a Comment