Wednesday, 25 March 2015

जमीनी विवाद में फौजी ने किया फायर

firing के लिए चित्र परिणाम
गोली लगने से चार गंभीर घायल एसएमएस में भर्ती
26 March 2015
सीकर। जिले लोसल थाना इलाके में मंगलवार की रात जमीनी विवाद को लेकर दो भाईयों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के एक फौजी ने दूसरे पक्ष पर फारिंग कर दी।
ताबड़तोड़ इस फायरिंग में एक ही परिवार के चार जने गोली के छर्रे लगने से घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष् के दो एक महिला समेत दो जने घायल हो गए। करीब आधे घंटे तक चले इस घटनाक्रम में चार बाइकों को आग के हवाले कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से चार की हालत गंभीर होने के कारण जयपुर रैफर कर दिया गया है।
पुलिस  के अनुसार रामबक्सपुरा निवासी झूमरमल और रामूराव दोनों सगे भाई है। जिसके बीच काफी दिनों से एक जमीनी विवाद को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते रात करीब 10 बजे दोनों भाईयों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों के परिवार के लोग आमने-सामने हो गए। जिसके बाद फौज में तैनात रामूराव के पुत्र प्रहलाद ने बंदूक से दूसरे पक्ष् पर फायर कर दिए। जिससे झूमरमल और उसके पुत्र शीशराम और चचेरे भाई शिवराज और सुरेश को गोली के छर्रे लगे। दोनों पक्षों में हुए पथराव में  एक महिला संतोष कुमारी और गणेश के चोंटे आई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायल लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवा दियाए जहां चार जनों की हालत गंम्भीर देखेते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जयपुर रैफ र कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates