Wednesday, 25 March 2015

ट्रक के नीचे आने से खलासी की मौत

road accident के लिए चित्र परिणाम
26 March 2015
जयपुर। मुरलीपुरा थाना इलाके में मंगलवार  रात ट्रक खाली करते समय आगे पीछे करने के दौरान ट्रक के खलासी के उसके नीचे आ जाने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि रात मुरलीपुरा थाने के निकट ही गायत्री ट्रेडर्स के पास एक प्लास्टर आफ  पेरिस से भरा ट्रक आया था जिसे खाली करवाने की कोशिश की जा रही थी। इस दौरान ट्रक को आगे पीछे किया जा रहा था। ट्रक का खलासी रीतेश पांडे निवासी बिहार चालक को पीछे करने के लिए कह रहा था। इस दौरान ट्रक का पीछे करते समय वह उसकी चपेट में आ गया और टायर के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि बिहार से युवक के परिजनों के आने के बाद ही उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates