Wednesday, 25 March 2015

फैक्ट्री में काम कर रहे चार बालश्रमिकों कराया मुक्त


child labour के लिए चित्र परिणामपुलिस ने एक आरोपी को लिया हिरासत में
26 March 2015
जयपुर। सागानेर थाना इलाके  में बुधवार की सुबह विशेष अभियान चला कर एक कपड़े की फैक्ट्री में काम कर रहे चार बालश्रमिकों को पुलिस ने मुक्त करवाकर एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी मालिक से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार पुलिस को मुखबीर ने सूचना दी कि इलाके में स्थित एक कपड़े की फैक्ट्री में चार बालकों से बालश्रम करवाया है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चार बालकों को बालश्रम से मुक्त करवाया। पुलिस ने बताया कि मौके से कपड़े की फैक्ट्री के मालिक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि सभी बच्चों की उम्र 13 से 16 बताई गई है। पुलिस ने बताया कि ये सभी किशोर बिहार जिले के गया के रहने वाले है। इन्हे ये फैक्ट्री मालिक  चार साल पहले अच्छी पढाई व सुविधा के नाम पर जयपुर लेकर आया थ। वहीं चार साल तक उनकी परिजनों से बात भी नहीं करवाई गई है। पुलिस ने सभी किशोरों को चाईल्ड संस्था के हवाले कर दिया है और कुछ दिनों में उनके घर भेज दिया जाएगा।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates