26 March 2015
दौसा। दौसा जिले में एसीबी ने दो दर्जन से ज्यादा टीमों का गठन करके राशन डीलरों के रिकॉर्ड की गहन पड़ताल की। एसीबी में काफी समय से राशन डीलरों की ओर से अनियमितताएं बरतने और कालाबाजारी की सूचनाएं मिल रही थी।
पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो
परम ज्योति ने बताया कि एसीबी मुख्यालय पर विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिली थी कि दौसा जिले में विगत कई वर्षों से राशन उपभोक्ताओं को वितरित किए जाने वाले कैरोसीन व गेहूं की कालाबाजारी की जा रही है। राशन डीलरों ने वास्तविक राशन कार्डो की संख्या से अधिक संख्या के राशन कार्डों की सामग्री उठाकर बाजार में बेचे जाने की भी सूचना थी, जिससे सरकार को करोड़ों रुपए के नुकसान होने की जानकारी मिली। इसी प्रकार जिले में भेड ़ पालकों व चुनाव की पोलिंग पार्टियों के नाम से भी अवैध रूप से राशन वितरित करना बताया गया है। इसी प्रकार गत वर्षों में विशेष व्यक्तियों को फ ायदा पहुंचाने के लिए नियम विरुद्ध अधिक कैरासिन आवंटित करना, रिक्तियों से ज्यादा उचित मूल्यों की दुकानों का चयन करना व भ्रमणशील चल ईकाईयों के रूप में नई प्रक्रिया अपनाकर राशन सामग्री की कालाबाजारी करने की भी सूचना प्राप्त हुई।
इन सूचनाओं का सत्यापन करने हेतु मुख्यालय स्तर पर 26 टीमों का गठन कर जिला रसद अधिकारी कार्यालय, राशन डीलरों, गोदाम व उचित मूल्य की दुकानों का निरीक्षण करवाया गया। रिकॉर्ड की जाँच के आधार पर अग्रिम कार्य वाही की जाएगी।
0 comments:
Post a Comment