जयपुर। बस्सी थाना इलाके में एक महिला को शादी करने का झांसा देकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। इस सम्बंध में महिला ने इस्तगासे के जरिए दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थानाधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि दौलतपुरा इलाके में किराए के मकान में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि गत तीन महीने पहले मजदूरी करने के लिए वह अपने पति के साथ आई थी। रहने का ठिकाना नहीं होने के कारण उसी के गांव के रहने वाले छोटू व चांदमल बाबरिया ने उसे विश्वास दिखाकर परिवार सहित अपने साथ रख लिया। कुछ दिनों तक दोनों आरोपी उसे मजदूरी कराने के लिए साथ ले गए और बातों में फंसाया। चांदमल बावरिया ने महिला को शादी करने का झांसा दिया और उसके पति को तलाक देने का झांसा देकर पांच फरवरी को दुष्कर्म किया तो दूसरे अभियुक्त छोटू ने उसके साथ सम्बंध बनाने का दबाव डाला और ऐसा नहीं करने पर उसे गांव में बदनाम करने की बात कहीं। महिला ने विरोध करने पर जबरदस्ती से दुष्कर्म किया। इस दौरान दोनों अभियुक्तों ने महिला के पति से भी मारपीट की ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment