Tuesday, 17 March 2015

फर्जी अधिकारी बन बातों में उलझाया


खाते की जानकारी लेकर निकाले हजारों रुपए
Image result for bank officer18 March 2015
जयपुर। आदर्श नगर थाना इलाके में एक अज्ञात शातिर व्यक्ति ने बंैक अधिकारी बन एक युवक को बातों में उलझा कर खाते की जानकारी ली फिर खाते से हजारों रुपए निकाल लिए । पुलिस के अनुसार विमल कुमार निवासी गोवर्धनपुरी ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया कि उसके पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया कि वह पंजाब नेशनल बैंक  का अधिकारी बोल रहा है। कुछ देर तो उसने बातों में उलझाया फिर खाते के वैरिफिकेशन के नाम पर पूरी जानकारी लेकर फोन काट दिया। कुछ दिनों के बाद उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि पंजाब नेशनल बैंक आदर्श नगर की एटीएम से बीस हजार रुपए की निकाले गए हंै। वारदात की सूचना मिलने पर पीडि़त थाने पहुंचा और मामले की जानकारी दी। मामला दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates