Tuesday, 17 March 2015

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Image result for train ki chapet
नहीं हुई मृतक की शिनाख्त
18 March 2015
जयपुर। जवाहर सर्किल थाना इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार थाना इलाके में स्थित गौरव टॉवर के पीछे मालवीय नगर पुलिया के पास बीती रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मंगलवार सुबह करीब 7.30 बजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस अस्पताल में मुर्दाघर में रखवा दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है जिसकी उम्र 35 साल के लगभग बताई जा रही जा रही है। जांच अधिकारी एसआई बाबूलाल ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक का शव पूरी तरफ  क्षत-विक्षत हो गया है, जिस कारण युवक की पहचान करना मुश्किल है। पुलिस मामला दर्ज शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates