Tuesday, 17 March 2015

बदमाशों ने किया एटीएम लूटने का प्रयास


पड़ोसियों की सजगता से बचा एटीएम
नौ लाख रुपए की नकदी  सुरक्षित
Image result for atm lootपिकअप से खींचकर मशीन को ले जाने लगे लुटेरे
18 March 2015
अजमेर। जिले के अलवर गेट थाना इलाके में देर रात स्थानीय लोगों की सजगता के कारण एक एटीएम लुटने से बच गया। देर रात हुई इस घटना के बाद भी सुबह तक बैंक की ओर से पुलिस में कोई रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।
पुलिस के अनुसार अलवर गेट थाना इलाके के नसीराबाद रोड पर पेट्रोल पंप से पहले पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम है। इस एटीएम पर बैंक की ओर से कोई गार्ड भी नहीं है। यहां देर रात करीब दो बजे एक पिकअप में सवार कुछ लोग आए तथा एटीएम के नीचे लगी क्लिप हटाकर एटीएम को धकेलकर बाहर निकाल लाए। इस दौरान वे एटीएम को पिकअप में डालने ही वाले थे तभी आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए तथा शोर मचा दिया। शोर शराबा होने जाने के कारण अज्ञात बदमाश एटीएम को मौके पर ही छोड़कर पिकअप लेकर भाग निकले। बाद में लोगों ने पुलिस को सूचना दी तथा नाकाबंदी करवाई किन्तु बदमाशों का कोई पता नहीं चल पाया। इधर मौके पर पहुंच पुलिस ने देर रात ही एटीएम को सील कर दिया। पुलिस ने बताया कि बदमाशों की संख्या चार थी तथा वे इलाके से पूरी तरह वाकिफ थे, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।



छुट्टी से आते दी चुनौती
अलवर गेट पुलिस थाने के थाना प्रभारी एवं विक्रम सिंह लगभग एक सप्ताह की लंबी छुट्टी के बाद सोमवार रात को  ही लौटे थे। इस बात से शायद शातिर बदमाश अनभिज्ञ नहीं थे, जिसके चलते  विक्रम सिंह के आते ही बदमाशों ने एटीएम बूथ को उखाड़कर ले जाने  की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि इलाके में लोग जाग गए, जिसके चलते बैंक के एटीएम बूथ में मौजूद नौ लाख रुपए और एटीएम मशीन को बदमाश वहीं पर छोड़ भागे।

सीसीटीवी कैमरे खंगाले
पुलिस ने एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज हासिल करके उन्हें खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस का मानना है कि सीसी कैमरे में बदमाशों के चेहरे देखने के बाद उन्हें पकडऩे के प्रयास किए जा  सकेंगे। दूसरी ओर नगरा इलाके में सोमवार की मध्यरात्रि बाद हुई  इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

जिले में दूसरी घटना
एटीएम को उखाड़कर ले जाने का प्रयास करने की यह दूसरी घटना है,  इससे पहले दो दिन पहले शनिवार की रात को रूपनगढ़ थाना इलाके में  अज्ञात चोरों ने बैंक के एटीएम बूथ को उखाड़कर ले जाने का प्रयास  किया था लेकिन वहां भी पब्लिक तथा पुलिस की सजगता से बदमाश एटीएम बूथ  को छोड़ भागे थे।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates