Tuesday, 17 March 2015

दुकान पर कब्जे की बात को लेकर दो पक्ष भिड़े


Image result for marpeetपांच लोगों के आई चोटें, तीन हिरासत में
18 March 2015
जयपुर। विश्वकर्मा थाना इलाके में मंगलवार सुबह एक दुकान पर कब्जे की बात को लेकर दो पक्ष  आपस में भिड़ गए। मारपीट के चलते इलाके अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने झगडा शांत करवाकर दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लिया है। मारपीट में पांच लोगों के चोटें आई हंै।  

थाना प्रभारी दीपक खंडेलवाल ने बताया कि रोड नंबर 17 स्थित एक दुकान पर गत 10 वर्षो से महाजन परिवार का कब्जा है। इस दुकान पर निकट ही रहने वाले एक अन्य परिवार के लोग भी अपना मालिकाना हक जता रहे हैं। इसको लेकर दोनों पक्षों में कई बार तकरार हो चुकी है। इसके चलते गत दिनों पुलिस ने दोनों पक्षों को पाबंद भी करवाया था किन्तु मंगलवार सुबह जैसे ही महाजन परिवार दुकान पर पहुंचा तो दूसरे पक्ष के लोगों ने दुकान विवादित होने की बात कहते हुए उसे बंद करने के लिए। इस पर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और कुछ ही देर में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों की महिलाएं भी झगड़े में कूद गई, देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण हो गया। हंगामा बढ़ता देख पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर झगडा शांत करवाया। पुलिस ने बताया कि झगडे में पांच लोगों के चोटें आई हंै।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates