18 March 2015
झुंझुंनू। जिले के नवलगढ़ थाना इलाके में बीती रात किसी मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। धीरे-धीरे यह झगड़ा बढ़ता चला गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरों पर पत्थर फैंकना शुरू कर दिया। इस पत्थरबाजी में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
थानाधिकारी गोपीराम बाजिया ने बताया कि बीती शाम चैनपुरा निवासी राजेश गुर्जर (22) अपने दोस्त बाबूलाल और मुकेश के साथ अपनी बाइक की सर्विस करवाने लिए बसाबां गया था। तीनों दोस्त बाहर खड़े होकर अपनी गाड़ी की सर्विस करवा रहे थे। इसी दौरान सामने वाली शराब की दुकान पर सुरेश, होशियार सिंह और अशोक से किसी बात को लेकर उनका झगड़ा हो गया। धीरे-धीरे यह झगड़ा बढ़ता चला गया और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थर फैंकना शुरू कर दिया। इस पत्थरबाजी के दौरान राजेश गुर्जर के किसी नाजुक अंग पर चोट लग गई और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद तीनों मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल भिजवाकर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
0 comments:
Post a Comment