बीकानेर। जिले के गंगा शहर इलाके में मंगलवार सुबह गली में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। झगड़े में एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घटना सुजानदेसर गांव की हैं, गांव में रहने वाले भीमाराम व पप्पूराम के बीच गली में पिकअप गाड़ी खड़ी करने को लेकर कहासुनी हो गई। यह कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्षों की ओर से लाठीभाटा जंग छिड़ गई। इस दौरान बीच-बचाव करने आए भीमाराम के दादा पुरमाराम नायक (70) भी हमले में गंभीर घायल हो गए, जहां कुछ ही देर बाद पुरमाराम की मौत हो गई। सूचना मिलने पर थाना प्रमारी अरविन्द भारद्वाज मौके पर पहुंचे और झगड़े को शांत करवाया। भारद्वाज ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment